बाल धोने के बाद तेल कैसे लगाएं?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 15:01

आयुर्वेद के अनुसार बालों में कब और कैसे लगाएं तेल

बालों में तेल लगाना एक पुरानी परंपरा है। मगर कई लोग नहीं जानते हैं कि बालों में तेल कब और कैसे लगाना चाहिए। आइएए जानते हैं आयुर्वेद में तेल लगाने के बारे में क्‍या कहा गया है।

तेल बालों के लिए भोजन का काम करता है। बालों में समय पर तेल न लगाने से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। दरअसल, तेल बालों को ड्राइनेस, डैंड्रफ और अन्य समस्याओं से बचाने में मदद करता है। यह बालों को पोषण प्रदान करता है जिससे बाल लंबे, घने और स्वस्थ होते हैं। इसलिए बालों में रोजाना या हफ्ते में दो दिन तेल से मसाज करना जरूरी माना जाता है।

बालों में तेल लगाना एक पुरानी परंपरा है। जिस तरह से प्राचीन समय में लोग नहाने से पहले शरीर में तेल लगाकर मालिश करते थे, उसी तरह बालों में भी तेल लगाने का महत्व है। कहा जाता है बालों में सही समय पर और सही मात्रा में तेल लगाना फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं आयुर्वेद के अनुसार बालों में कब और कैसे लगाएं तेल।

​शैंपू करने से पहले या बाद में कब लगाएं तेल

आप बालों में शैंपू करने से पहले भी हफ्ते में एक या दो बार तेल लगा सकते हैं। हालांकि बालों को धोने के बाद तेल लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे बालों में धूल और मिट्टी की समस्या हो सकती है।


​डैंड्रफ दूर करे

बालों में नियमित तेल लगाने से स्कैल्प में रुसी और खुजली की समस्या दूर हो जाती है। तेल में नीम की पत्तियां डालकर गर्म कर लें और नहाने से पहले इसे स्कैल्प में अच्छी तरह लगाएं। इसके बाद गुनगुने पानी से बालों को धो लें। रुसी की समस्या से पूरी तरह छुटकारा मिल जाएगा।
​सिरदर्द में राहत दे

अगर आपको सिरदर्द की समस्या है तो बालों में कोई भी आयुर्वेदिक तेल लगाएं। संभव हो तो आयुर्वेदिक डॉक्टर से परामर्श लेकर तेल का इस्तेमाल करें। आयुर्वेद के अनुसार सिरदर्द वात से जुड़ा होता है। इसलिए शाम 6 बजे बालों में तेल लगाना चाहिए। दिन का यह समय वात दूर करने के लिए बेहतर होता है।
बालों की क्वालिटी बढ़ाए

जब बाल लंबे, घने और स्वस्थ होने के साथ समय से पहले नहीं टूटते हैं, तो इससे बालों की क्वालिटी बढ़ती है। इसलिए रात में सोने से पहले अपने बालों और स्कैल्प में अच्छी तरह तेल लगाना चाहिए। अगली सुबह गुनगुने पानी से बालों को धो लेना चाहिए।


​अच्छी नींद के लिए
रात में सोने से आधे घंटे पहले बालों में तेल लगाकर हल्के हाथों से मसाज करने से अच्छी नींद आती है। बेहतर रिजल्ट के लिए आप शीशम ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, शीशम ऑयल गंजापन, समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या और सिरदर्द दूर करने में फायदेमंद होता है। इसके अलावा नारियल के तेल को हथेली पर रगड़कर गर्म करके भी बालों में लगाया जा सकता है।
बालों के लिए आयुर्वेद में तेल का बहुत महत्व है। इसलिए बालों से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए समय पर तेल लगाना आवश्यक माना जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info